राजस्थान तारबंदी योजना 2026: खेतों की तारबंदी के लिए आवेदन शुरू, मिल रही है भारी सब्सिडी


राजस्थान तारबंदी योजना 2026: यदि आप भी एक किसान है और अपनी फसल को लेकर आवारा पशुओं और नील गायों से परेशान हैं तो यह अपडेट आप के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। क्योंकि अभी राजस्थान सरकार ने राज किसान साथी’ पोर्टल पर राजस्थान तारबंदी योजना 2026 ( Rajasthan Fencing Scheme) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलता हैं इसलिए आप को भी यदि अपने खेत के लिए कम लागत में तार बंदी करनी है। तो बिना देर किए तुरंत आवेदन कर देना चाहिए।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, नियम, दस्तावेज़ आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जिसे देखकर आप खुद से या फिर अपने नजदीकी ई-मित्र सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के बारे में

अक्सर किसानों को हमेशा एक ही चिंता रहती है कि कब उनकी फसल पक कर घर सुरक्षित पहुंचेगी। किसानों को कभी मौसम की मार सहन करनी पड़ती है, तो कभी आवारा पशु और नीलगायों जैसे जानवरों से हुए भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2017 में राजस्थान तारबंदी योजना (Rajasthan Fencing Scheme) की शुरुआत की गई।

Rajasthan Tarbandi Yojana के तहत सरकार किसानों को अपने खेत के लिए तारबंदी करने पर 50 से 70 प्रतिशत का अनुदान देती है। जिससे किसान कम लागत में अपनी फसल को आवारा जानवरों और नीलगायों से बचा सकें, उन्हें रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली नहीं करनी पड़े और वे आराम से चैन की नींद सो सकें।

ये भी पढ़ें: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: बेटियों को ₹50,000 सीधे खाते में, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान तारबंदी योजना 2026: एक नज़र में

बिंदुजानकारी
योजना का नामराजस्थान तारबंदी योजना (फसल सुरक्षा मिशन)
विभागकृषि विभाग, राजस्थान सरकार
सब्सिडी50% से 60% तक (अधिकतम ₹48,000)
न्यूनतम भूमि0.5 हेक्टेयर (लगभग 2 बीघा)
आवेदन तरीकाऑनलाइन (राज किसान पोर्टल / ई-मित्र)
आधिकारिक वेबसाइटrajkisan.rajasthan.gov.in

 

राजस्थान तारबंदी योजना के नए नियम और बदलाव (2026)

सरकार ने इस साल नियमों में काफी ढील दी है ताकि आम किसान को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। सबसे बड़ा बदलाव जमीन की सीमा को लेकर हुआ है। पहले जहाँ अधिक जमीन की जरूरत होती थी, वहीं अब मात्र 0.5 हेक्टेयर (करीब 2 बीघा) जमीन रखने वाला किसान भी आवेदन कर सकता है। पहले वो ही किसान आवेदन कर सकता था जिसकी एक ही जगह पर 1.5 हेक्टेयर जमीन हो और इस बात का आप सभी को पता है। है कि एक जगह पर इतनी जमीन होना आम किसान के लिए संभव नहीं है क्योंकि इतनी तो कई किसानों की पूरी जमीन नहीं होती हैं। जिस से छोटे किसान इस योजना से बाहर हो जाते थे।

इसके अलावा, सबसे बड़ी बात ये ना सरकार ने फॉर्म भरने से लेकर पैसे आने तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जिस से अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया । अब योजना को “डिजिटल वेरिफिकेशन” से जोड़ दिया गया है। यानी आपकी तारबंदी होने से पहले खाली खेत की और तार बंदी होने के बाद की अधिकारी मौके पर आकर फोटो खींचेंगे और सीधा पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। बजट 2026 में सरकार ने लक्ष्य रखा है कि प्रदेश के करीब 5 लाख नए किसानों को इस साल कवर किया जाए।

महिला किसानों के लिए विशेष लाभ

राजस्थान तारबंदी योजना 2026 में महिला किसानों विशेष लाभ प्रदान किया गया है। यदि किसी महिला के नाम 0.5 हेक्टेयर जमीन जमाबंदी में है और वो आवेदन करती है तो उसे जल्दी योजना का लाभ मिलेगा क्योंकि 30% योजना का लाभ महिलाओं के लिए रिजर्व है। इसलिए पहले उन्हें इस योजना में पहली प्राथमिकता (Priority) दी जा रही है।

  • महिला किसानों के लिए इस योजना में 30% सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
  • पुरुषों की तुलना में महिला किसानों को 60% तक की ऊंची सब्सिडी मिलती है।
  • चयन प्रक्रिया में सबसे पहले महिला आवेदकों के फॉर्म पास किए जाते हैं।
  • अगर समूह में खेती हो रही है और नेतृत्व महिला कर रही है, तो बजट आवंटन जल्दी होता है।
  • बैंक खाते में सब्सिडी की राशि भी महिला किसान के नाम पर ही ट्रांसफर की जाती है।

यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ग्रामीण इलाकों में महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और खेती के निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़े।
ये भी पढ़ें: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: बेटियों को ₹50,000 सीधे खाते में, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान तारबंदी योजना 2026 में किसको कितना मिलेगा पैसा?

यदि आप एक छोटे (लघु) किसान हैं या फिर sc/st वर्ग से आते है और आपको खेत की तारबंदी कराने में कुल 80,000 रूपये का खर्च आता है, तो सरकार आपको उसका 60% यानी 48 हजार सीधे आपके बैंक खाते में वापस दे देगी। बाकी का पैसा आप खुद को वहन करना होगा। वहीं अगर 10 किसान मिलकर एक साथ बड़ी बाउंड्री करवाते हैं, तो उन्हें सामुदायिक लाभ के तहत और भी ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है। सामान्य वर्ग के किसानों को 50% अनुदान दिया जाता हैं।

Rajasthan Fencing Scheme Financial Assistance Details

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 के अनुदान के लिए सरकार ने किसानों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है ताकि जरूरतमंद को ज्यादा लाभ मिले।

  • General Farmers (सामान्य श्रेणी): लागत का 50% या अधिकतम ₹40,000 (जो भी कम हो) 400 रनिंग मीटर तक।
  • SC / ST / Small / Marginal Farmers (लघु एवं सीमांत): लागत का 60% या अधिकतम ₹48,000 (जो भी कम हो) 400 रनिंग मीटर तक।
  • Group Fencing (सामुदायिक समूह): 10 या अधिक किसानों के समूह द्वारा 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर तारबंदी करने पर सब्सिडी सीमा प्रति किसान अधिकतम ₹56,000 (लागत का 70% तक विशेष परिस्थितियों में) हो सकती है।
  • Farmer Contribution: सब्सिडी के अतिरिक्त शेष राशि (लगभग 40-50%) किसान को स्वयं वहन करनी होगी।

 

तारबंदी के तकनीकी नियम: इन्हें जानना बेहद जरूरी है

यदि आप तार बंदी योजना के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो पहले इसके नियम भी जान लो कौनसा तार होगा,पोल दूरी और ऊंचाई क्या होगी योजना का लाभ तभी मिलेगा जब आप सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार काम करेंगे। ध्यान रहे, अगर आपने घटिया क्वालिटी का तार लगाया, तो सब्सिडी भी अटक सकती है। और आप मुसीबत में भी फंस सकते है। इसलिए आप को तारबंदी के नियमों की भी सटीक जानकारी होना जरूरी है। और इसके लिए आप अपने कृषि अधिकारी से भी जरूर सलाह ले जिससे आप से गलती होने की संभावना नहीं होगी।

  1.  खेत के चारों तरफ लगाए जाने वाले खंभों की ऊंचाई जमीन से कम से कम 5 फीट होनी चाहिए।
  2.  दो खंभों के बीच की दूरी 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए ताकि मजबूती बनी रहे।
  3.   तारबंदी में कम से कम 5 से 6 कतारों (लेयर्स) का होना अनिवार्य है।
  4.  तार की क्वालिटी “12 गेज” या उससे बेहतर होनी चाहिए ताकि वह जंग न पकड़े।
  5.  कोनों पर सपोर्ट वाले खंभे (T-Post) लगाना जरूरी है ताकि खिंचाव से तार न टूटे।
  6.   कटीले तार (Barbed Wire) या चेन लिंक फेंसिंग का ही इस्तेमाल करें।
  7.  काम पूरा होने के बाद ‘जियो-टैगिंग’ फोटो अनिवार्य है।
  8.  केवल उन्हीं मीटरों का पैसा मिलेगा जो विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शे में होंगे।

राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के लिए पात्रता और दस्तावेज़

राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता और शर्ते रखी गई है। जिन्हें किसानों को पूरी करनी होती हैं। ऐसा नहीं करने पर योजना से बाहर किया जा सकते है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026: 0% ब्याज पर ₹10 लाख तक लोन, पात्रता और पूरी जानकारी

कौन कर सकता है आवेदन?

  • राजस्थान का मूलनिवासी हो।
  • अपने नाम की जमाबंदी हो या जमाबंदी में नाम हो और 0.5 हैक्टेयर जमीन हो अपने हिस्से की वो भी एक चक में
  •  सरकार की किसी भी तारबंदी योजना का लाभ न लिया हो।
  •  अगर जमीन संयुक्त खाते की है, तो सभी हिस्सेदारों का सहमति पत्र (नो ऑब्जेक्शन) जरूरी होगा।
  •  सरकारी नौकरी करने वाले या आयकर देने वाले किसान इस श्रेणी से बाहर रखे जा सकते हैं।

 जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट (Checklist)

फॉर्म भरते समय आप इन सभी जरूरी कागजों को अपने पास तैयार रखें ताकि फॉर्म एक बार में ही आसानी से भरा जा सके क्योंकि फॉर्म भरते समय अलग अलग जानकारी मांगी जाती है। अगर आप के पास समय पर जानकारी नहीं होगी और उसे भरने में देर कर दी तो पोर्टल टाइम आउट का एरर बता देगा और आप को पूरा फॉर्म फिर से भरना होगा।

  •  आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए)
  •   जन आधार कार्ड (अनिवार्य)
  •  जमाबंदी की नकल (6 महीने से पुरानी न हो)
  •  खेत का नक्शा (पटवारी द्वारा सत्यापित)
  •   बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  •   पासपोर्ट साइज फोटो
  •  मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  •   शपथ पत्र (कि पहले लाभ नहीं लिया है)

 राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब बहुत सरल है। आप इसे घर बैठे या पास के ई-मित्र केंद्र से करवा सकते हैं। यदि आप खुद भरते है तो भी कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि आदि जानकारी आप के जन आधार कार्ड से उठा लेगा और कुछ जानकारी आप को भरनी होगी और एक बात ध्यान रखे जिस कॉलम के आगे स्टार का चिन्ह है। उसे भरना जरूरी है। लेकिन आप कम पढ़े लिखे हो और इंटरनेट की जानकारी कम है तो अच्छा है आप ई मित्र से आवेदन करे। वहां पर आप को कुछ शुल्क देना पड़ सकता है।

1. सबसे पहले “राज किसान पोर्टल” (rajkisan.rajasthan.gov.in) पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘किसान’ वाले सेक्शन में जाकर ‘कृषि योजनाएं’ पर क्लिक करें।

3. यहाँ आपको “तारबंदी योजना 2026” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

4. अपना जन आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

5. अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी जमीन और बैंक की जानकारी भरें।

6. मांगे गए सभी दस्तावेजों (जमाबंदी, नक्शा आदि) को स्कैन करके अपलोड करें।

7. फॉर्म को एक बार दोबारा चेक करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।

8. आवेदन के बाद आपको एक ‘एप्लीकेशन नंबर’ मिलेगा, जिसे संभालकर रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q: क्या तारबंदी के लिए सीमेंट के खंभों की जगह प्लास्टिक या लकड़ी के पोल लगा सकते हैं?
A: नहीं, सरकारी नियमों के अनुसार केवल सीमेंट के कंक्रीट खंभे या लोहे के एंगल लगाने होंगे।

Q: अगर मेरी जमीन दो अलग-अलग गांवों या अलग-अलग टुकड़ों में है, तो क्या लाभ मिलेगा?
A: योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 0.5 हेक्टेयर जमीन “एक ही स्थान” (एक ही चक) में होनी चाहिए।

Q: क्या ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई सरकारी फीस देनी पड़ती है?
A: राज किसान पोर्टल पर आवेदन करना बिल्कुल फ्री है। हालांकि, अगर आप ई-मित्र से फॉर्म भरवाते हैं, तो आपको ई-मित्र का सेवा शुल्क देना होगा।

Q: क्या दो पड़ोसी किसान मिलकर अपने बीच की साझा बाउंड्री पर तारबंदी कर सकते हैं?
A: हाँ, इसे ‘समूह आवेदन’ माना जाता है। इसमें दोनों किसानों को अपनी जमीन का विवरण देना होगा और वे मिलकर साझा दीवार या बाउंड्री पर सब्सिडी ले सकते हैं।

Q: क्या तारबंदी होने के बाद खेत में गेट लगाने का भी पैसा मिलता है?
A: नहीं, सरकार केवल तारों और खंभों (फेंसिंग) के लिए अनुदान देती है। गेट का खर्चा किसान को स्वयं उठाना पड़ता है।

निष्कर्ष: आज ही आवेदन करें

राजस्थान तारबंदी योजना 2026 किसानों के लिए अपनी फसल बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। चूँकि बजट सीमित होता है और आवेदन बहुत ज्यादा आते हैं, इसलिए “पहले आओ-पहले पाओ” की नीति के तहत जल्दी आवेदन करना ही समझदारी है। अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाएं और आज ही अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित करें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

कार्य का नामलिंक यहाँ है
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
राज किसान साथी (ऑफिशियल वेबसाइट)Visit Official Portal
Join WhatsApp ChannelJoin Now
Join Telegram ChannelJoin Now

सरकारी योजनाओं की ऐसी ही सटीक और सरल जानकारी के लिए Fast Job Portal के साथ जुड़े रहें। हम आपको हर नई अपडेट सबसे पहले पहुँचाने का प्रयास करते हैं।


डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचना प्रदान करने के लिए है। योजना के नियमों में किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक पोर्टल rajkisan.rajasthan.gov.in पर दी गई जानकारी को ही अंतिम मानें।


Leave a Comment